गोरखपुर, फरवरी 2 -- सचित्र गोरखपुर। सिद्धार्थ इन्क्लेव विस्तार कल्याण समिति तारामंडल ने गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आनंद वर्धन को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने कॉलोनी के पार्कों के जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण, खुली नालियों पर स्लैप लगाने और वाटरबॉडी के समीप खाली भूभाग को जनसुविधाओं के अनुरूप विकसित कराने की मांग की गई। उपाध्यक्ष ने समिति को आश्वस्त किया कि सभी प्रस्तावित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान समिति के अध्यक्ष एम.एस. गुप्ता ने कॉलोनी के कल्याण के लिए समिति द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान और पौधरोपण कार्यक्रमों की जानकारी दी, जिसकी उपाध्यक्ष आनंद वर्धन ने सराहना की। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने उपाध्यक्ष को स्मृति चिह्न और बुके भेंट कर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष एम.एस...