हापुड़, नवम्बर 19 -- गढ़मुक्तेश्वर। नगर में चलाने वाले ऑटो और ई रिक्शा से अब 41 के बजाए 25 रुपये की वसूली की जाएगी। इसको लेकर नगर पालिका और ठेकेदारों के बीच हुई वार्ता के बाद यह आदेश जारी किया गया है, हालांकि यह वसूली निर्धारित स्थान पर की जाएगी। नगर पालिका ईओ पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि नगर में करीब 100 से अधिक ऑटो एवं इतने ही ई रिक्शा संचालित हो रहे है। उक्त वाहन सवारियों को लाने और ले जाने का काम करते है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों पालिका की ओर से उक्त वाहनों से 41 रुपये की वसूली करने के लिए ठेका छोड़ा गया था। लेकिन ऑटो और ई रिक्शा चालकों ने इसको लेकर विरोध जाहिर किया। विरोध के बाद पालिका और ठेकेदार के बीच हुई वार्ता में निर्णय निकाला गया है कि उक्त वाहनों से अब 41 रुपये की बजाए 25 रुपये की वसूली की जाएगी। यहां वसूली नगर पालिका द्व...