बांका, जनवरी 2 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया बाजार, जो क्षेत्र का प्रमुख व्यावसायिक और प्रशासनिक केंद्र माना जाता है, आज गंभीर पार्किंग संकट से जूझ रहा है। बाजार में किसी भी सड़क या चौराहे पर सुनियोजित पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण हर दिन जाम, अव्यवस्था और अफरा-तफरी का माहौल बना रहता है। स्थिति यह है कि बाजार में आने वाले ग्राहकों, दुकानदारों, स्कूली बच्चों, मरीजों और राहगीरों-सभी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। कटोरिया बाजार लगभग दो लाख से अधिक आबादी को प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से प्रभावित करता है। रोजाना हजारों लोग आसपास के ग्रामीण इलाकों से खरीदारी, बैंकिंग, सरकारी कामकाज और अन्य जरूरतों के लिए यहां पहुंचते हैं। लेकिन पार्किंग की कोई स्थायी या वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण लोग मजबूरन अपनी गाड़ियां मुख्य सड़कों ...