नोएडा, जून 24 -- नोएडा, संवाददाता। मामूरा गांव स्थित इमारत की पार्किंग में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में तीनों ने मिलकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर को चाकू से हमला करके घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सेक्टर-66 के मामूरा गांव के गली नंबर सात में रहने वाले शशिकांत वर्मा सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह यहां किराये पर रहते हैं। वह गली नंबर दो में रहने वाले अपने दोस्त से मिलकर 19 जून की रात करीब 11 बजे इमारत में पहुंचे थे। वहां पर अपनी बाइक खड़ी कर रहे थे। इसी दौरान गांव के रहने वाले कुंदन, हर्ष और विकास आए। तीनों बाइक खड़ी करने लेकर विवाद करने लगे। तीनों के अभद्रता करने पर शशिकांत ने विरोध किया तो आरोपी नाराज हो गए। आरोप है कि तीनों ने एकराय होकर चाकू और कड़े से शशिकांत पर हमला कर दिया। उन्हें घायल करने के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.