धनबाद, मार्च 13 -- कतरास, प्रतिनिधि कतरास एलआईसी ऑफिस के समीप सत्यनारायण मंदिर गली निवासी बासुकीनाथ स्वर्णकार के इकलौता पुत्र अभिषेक स्वर्णकार (32 वर्ष) की मौत चंडीगढ़ के मोहाली में एक युवक के साथ बाइक पार्किंग के विवाद में हुई मारपीट में हो गयी। वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च में साइंटिस्ट थे। यह जानकारी देते हुए मृतक के भाई राजबाड़ी रोड निवासी स्वयं स्वर्ण ने बताया कि अक्तूबर 2020 में आईआईएसईआर में अभिषेक ने ज्वाइन किया था। वे अपने माता-पिता के साथ किराए के फ्लैट में रहते थे। कतरास में उनके आवास पर कोई नहीं रहता है। मोहाली सेक्टर-67 में मंगलवार की शाम लगभग 8:30 बजे बाइक पार्क करने को लेकर पड़ोसी युवक के साथ अभिषेक का विवाद हुआ। पड़ोसी ने पहले गाली गलौज की। इसके बाद उसने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। परिवार का आरोप है कि पे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.