मुरादाबाद, दिसम्बर 24 -- मुरादाबाद। बुध बाजार में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा इंपीरियल व बस स्टैंड के पास पार्किंग बनाई गई है। इसके बाद भी लोग वाहनों को बुध बाजार में बीच सड़क नो पार्किंग में खड़ा कर रहे हैं। इससे बुध बाजार में आए दिन जाम के हालात पैदा होते हैं। बुधवार को एक बार फिर नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर निगम टीम ने कोतवाली पुलिस के साथ बुध बाजार में अभियान चलाकर एक दर्जन वाहनों के चालान करने की कार्रवाई की। जबकि छह वाहनों को उठवाकर पार्किंग स्थल भिजवाया। बीच सड़क वाहनों के खड़ा करने से बुध बाजार में यातायात व्यवस्था चौपट हो जाती है। मंगलवार को टाउन हाल पर नो वेंडिंग में अवैध रूप से साप्ताहिक बाजार सजाया जाता है। निगम और कोतवाली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके बाद भी लोग नियमों क...