हाथरस, फरवरी 2 -- हाथरस। आरएसएस के जिला प्रचारक के साथ रविवार दोपहर पार्किंग को लेकर पांच युवकों ने जमकर मारपीट की। पार्किंग विवाद में पांच लोगों ने मिलकर आरएसएस के जिला प्रचारक जय किशोर को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीट दिया। उन्हें जिला अस्पताला लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद विधायक,जिलाध्यक्ष और काफी भाजपा और संघ के कायकर्ता पहुंच गये। रविवार को आरएसएस के जिला प्रचारक जयकिशोर अपनी कार से कार्यालय जा रहे थे। तभी सामने से आ रही कार को हटाने को लेकर विवाद हो गया। कार निकालने को लेकर बहस हो गई। मामला इतना बढ़ा कि प्रचारक के साथ मारपीट कर डाली। सूचना मिलने के बाद तमाम भाजपा कार्यकर्ता और संघ के कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंच गये। बाद में जानकारी मिलने पर सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, भाजपा जिला...