नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की गणेश पुरी सोसाइटी में नियमों के विपरीत पार्किंग में ई-रिक्शा खड़ा करने के विरोध करना एक व्यक्ति को खासा भारी पड़ गया। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक ने अपने 10-12 साथियों के साथ मिलकर उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान उनकी पत्नी के लाखों रुपये कीमत के गहने भी लूट लिए। गणेश पुरी सोसाइटी में रहने वाले विवेक कुमार के अनुसार सोसाइटी की पार्किंग में नियमानुसार दो पहिया वाहन ही खड़े किए जा सकते हैं। आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाला घनश्याम वहां पर ई-रिक्शा खड़ी कर रहा था। उसने ई-रिक्शा पार्क करने का विरोध किया तो घनश्याम अपने 10-12 साथियों और परिजनों के साथ उनके घर में घुस आया। घनश्याम ने उनके और परिजनों के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं हमलवारों ने ...