लखनऊ, फरवरी 5 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता शहर में ई-रिक्शा पार्किंग की व्यवस्था न होने से नाराज़ ई-रिक्शा चालक संघ ने सोमवार को प्रदर्शन किया। चालकों का कहना है कि बीते कई वर्षों से वे नगर निगम और संबंधित विभागों से पार्किंग स्थल की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। संघ के पदाधिकारियों का आरोप है कि नगर निगम और आरटीओ विभाग अपनी कमियों को छिपाने के लिए पूरी जिम्मेदारी यातायात पुलिस पर डाल रहे हैं, जबकि ई-रिक्शा से जुड़ी जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसके बावजूद, जब तक पार्किंग और संचालन को लेकर स्पष्ट नीति लागू नहीं होगी, तब तक हालात नहीं सुधरेंगे। ई-रिक्शा चालक संघ का दावा है कि शहर में लगभग 40 से 50 प्राइवेट बैंक ई-रिक्शा के लिए 3.5 लाख रुपये तक का ऋण दे रहे हैं, जिससे नए ई-रि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.