मिर्जापुर, जनवरी 10 -- मिर्जापुर। नगर में आटो,ई-रिक्शा पार्किंग की मांग को लेकर सभ्य आटो व ई-रिक्शा मालिक यूनियन की ओर से सिविल लाइन रोड स्थित सिटी क्लब में यूनियन के अध्यक्ष का क्रमिक अनशन शुक्रवार को 12वें दिन भी जारी रहा। आटो रिक्शा चालक समिति के अध्यक्ष कमलेश सिंह चौहान क्रमिक अनशन पर रहे। उनके साथ अनशन पर बैठने वालों में विनय सिंह,अनिता सिंह ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांगों का तत्काल समाधान कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...