मुजफ्फरपुर, जनवरी 6 -- पारु, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के ग्यासपुर और मटिहानी गांव में मंगलवार को पशुचिकित्सालय पारू की ओर से शिविर लगाकर पशुओं में होने वाली बीमारियों के प्रति पशुपालकों को जागरूक किया गया। मुख्य रूप से पशुओं को बांझपन से बचाव की जानकारी दी गई और नि:शुल्क दवाएं भी बांटी गईं। डॉ. विजय कुमार ने ठंड में पशुओं के रखरखाव की भी जानकारी दी। मौके पर डॉ. संतोष कुमार, डॉ. भूप सिंह, पाराभेंट बच्चन पासवान, सौरभ कुमार, रोहित कुमार, कमलेश कुमार, रामकुमार मंडल, राकेश कुमार समेत विभाग के कई कर्मी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...