मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पारू प्रखंड के गोपालपुर लालूछपरा में बीते साल हुए बवाल मामले में जब्त 38 बाइक मालिकों पर भी चार्जशीट दायर की जाएगी। पुलिस ने बाइक मालिकों का सत्यापन शुरू कर दिया है। मामले में अब तक 31 लोगों ने जमानत कराई है। इसमें दो दर्जन से अधिक बाइक मालिक है। जमानत कराने के साथ ही उन लोगों ने अपनी बाइक मुक्त करा ली है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विद्यासागर ने पारू पुलिस को निर्देश दिया है कि अब तक जो बाइक मालिक फरार है, उनका सत्यापन कर गिरफ्तार करें। साथ ही जिन लोगों ने अपनी अग्रिम जमानत करा ली है और बाइक मुक्त करा लिया है। उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल करें। पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ है कि बाइक मालिक उपद्रव के लिए गोल्डन दास के आह्वान पर गोपालपुर लालूछपरा गांव में जुटे थे। पुलिस पर हमला करने के साथ ही उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.