मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार बजट में सूक्ष्म व लघु उद्योगों के विकास के लिए राज्य में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम निदेशालय के गठन की घोषणा की गई है। इससे मुजफ्फरपुर का पारू औद्योगिक क्षेत्र न्यू ऐज इकोनॉमी प्रक्षेत्र में विकसित होने के साथ रोजगार सृजन में सक्षम बनेगा। इसके अलावा पूर्वी भारत की तरह नये टेक हब और एक 'वैश्विक बैंक एंड-हब' एवं 'ग्लोबल वर्कप्लेस' के रूप में यह स्थापित होगा। इससे पारू में 10 हजार से अधिक नये रोजगार के अवसर सृजित होंगे। यहां सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स, मेगा टेक सिटी व फिनटेक सिटी की स्थापना हो सकेगी। इससे बिहार के उद्यमियों को स्टार्ट-अप के लिए भी कार्ययोजना बनाने में मदद मिलेगी। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम निदेशालय के गठन से पारू के नये औद्योगिक क्...