मुजफ्फरपुर, मई 9 -- पारू। तीन गांवों में शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी कर दहेज हत्या, छेड़खानी और जानलेवा हमले के आरोपित को गिरफ्तार किया है। थानेदार मोनू कुमार ने बताया कि केशोपुर मलाही निवासी चंदन पासवान और विनोद पासवान को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर दहेज हत्या का आरोप है। वहीं, एक किशोरी से छेड़खानी में जगरनाथपुर निवासी संतोष राम को गिरफ्तार किया है। जानलेवा हमले के आरोपित अखिलेश कुमार और ओमप्रकाश कुमार को कोइरिया खास गांव से गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...