मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- पारू। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी के साथ महिला को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। युवक की जमकर धुनाई कर दी। उसके बाद ग्रामीण शादी का दबाव बनाने लगे, लेकिन महिला ने शादी से इंकार कर दिया। उसके बाद प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जाता है कि मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक का बीते दो साल से पारू थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश था। शनिवार को युवक के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। करीब तीन घंटे बाद युवक की बहन और मां के पहुंचने के बाद युवक को थाना से छोड़ दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.