मुजफ्फरपुर, मई 5 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को समाज कल्याण विभाग की ओर से जिला दिव्यांगता पहचान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 142 दिव्यांगों का निबंधन किया गया। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएन वर्मा, आंख रोग विशेषज्ञ डॉ. एनडी साहू , ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनीत, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव कुमार के अलावा सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बीएन झा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हैदर अयूब, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के निदेशक अभिमन्यु कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार समेत सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। दो डॉक्टर समेत तीन की काटी हाजिरी : इधर, सीएस ने अनुपस्थित डॉ. श्रेया और डॉ विनोद कुमार तथा चक्षु सहायक सिंपी कुमारी की हाजिरी काट दी। उधर, सीएचसी की सफाई और ओपीडी की व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.