मुजफ्फरपुर, नवम्बर 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पारू में त्रिकोणीय लड़ाई में राजद के शंकर प्रसाद ने रालोमो प्रत्याशी मदन चौधरी को 28,827 मतों से हराया। पारू में पूर्व विधायक का टिकट कटना नतीजे में बड़ा फैक्टर बना। त्रिकोणीय लड़ाई में अशोक सिंह को 40,661 मत मिले। उनके कारण एनडीए के वोट में बड़ा विभाजन हुआ। पारू में भाजपा से चार बार के विधायक रहे अशोक सिंह को इसबार एनडीए से उम्मीदवार नहीं बनाया गया। सीट बंटवारे में पारू विधानसभा रालोमो के खाते में चला गया था। भाजपा के सीट छोड़ने से नाराज अशोक सिंह निर्दलीय मैदान में उतर गए। अशोक सिंह का पार्टी के अलावा क्षेत्र में अपना भी पकड़ रहा है। वह चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र में ही सक्रिय रहा करते हैं। उन्हें समाज के लोगों का खुलकर समर्थन मिला। महादलित समाज में भी अशोक सिंह की अच्छी पकड़ रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.