छपरा, दिसम्बर 31 -- फोटो 8: नगर प्रशासन को बुधवार को ज्ञापन सौंपने के बाद निगम कैंपस में सफाई कर्मी छपरा, एक संवाददाता। छपरा नगर निगम के सफाई कर्मियों ने दैनिक पारिश्रमिक में बढ़ोतरी करने को लेकर बुधवार को नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर अल्टीमेटम दिया है। इसमें बताया है कि 15 दिनों के अंदर पटना के तर्ज पर भुगतान नहीं किया गया तो सफाई कर्मी अगला कदम उठाएंगे। ज्ञापन में बताया है कि इस संबंध सिवान नगर परिषद की ओर से पारिश्रमिक दर भुगतान की कॉपी भी उपलब्ध कराई गई थी। लेकिन इस पर कोई पहल नहीं किया गया। वर्तमान में पटना नगर निगम के सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों के रिपोर्ट पर पारिश्रमिक दर में बढ़ोतरी कर दी गई । लेकिन छपरा नगर निगम में अभी तक इसका लाभ नहीं मिल रहा है। कर्मियों को पारिश्रमिक दर पूर्व स्वीकृत दर पर ही भुगतान किया जा रहा है। विगत बोर्ड...