रुद्रपुर, जनवरी 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में अपनी मांगों को लेकर ब्लिंकिट के डिलीवरी ब्वॉय शुक्रवार देर रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। डिलीवरी कर्मियों का आरोप है कि कंपनी ने पारिश्रमिक और प्रोत्साहन राशि में कटौती कर दी है, जिससे उनकी आय में भारी गिरावट आई है। शुक्रवार देर रात आवास विकास स्थित ब्लिंकिट कार्यालय के गेट के बाहर डिलीवरी ब्वॉय अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि पहले दस घंटे की शिफ्ट में उन्हें 700 से 800 रुपये तक की कमाई हो जाती थी, लेकिन भुगतान दरों में कटौती के बाद यह घटकर करीब 500 रुपये रह गई है। इससे दैनिक खर्च और पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना मुश्किल हो गया है। आरोप लगाया कि रेट कार्ड के तहत अधिक डिलीवरी करने पर मिलने वाली 10 से 12 रुपये प्रति डिलीवरी की प्रोत...