औरंगाबाद, नवम्बर 26 -- हसपुरा बाजार के चौराहीं रोड में पारिवारिक विवाद के दौरान हुई मारपीट में पति-पत्नी घायल हो गए। घायल मुकेश कुमार और उनकी पत्नी सुनीता कुमारी का इलाज हसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। घायल सुनीता कुमारी ने अपने भैंसुर उमेश प्रसाद, देवर राजेश कुमार और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि वह घर में काम कर रही थी तभी आरोपितों ने गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। सुनीता ने फोन कर अपने पति को बुलाया लेकिन उनके पहुंचते ही उनके साथ भी मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार के लोगों ने उनके कान की बाली और मंगलसूत्र भी छीन लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि मारपीट की वजह स्पष्...