बस्ती, फरवरी 20 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम कलवारी थानाक्षेत्र टेंगरिहा राजा गांव में बुजुर्ग शिवपूजन की मौत की सूचना पर महादेवा विधायक दूधराम ने परिजनों से मुलाकात किया। विधायक ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को शासन-प्रशासन से हर संभव आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान मालती देवी ने बताया कि उनका बड़ा बेटा मलखान, बहू संगीता के साथ अलग रहता था, जबकि वे स्वयं दीनानाथ व छोटे बेटे शिवनाथ राजभर के साथ रह रही थीं। उन्होंने घटना के संबंध में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग भी की। इस दौरान फूलचंद श्रीवास्तव, कृष्णकुमार राजभर, विनोद राजभर के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...