दुमका, फरवरी 13 -- दुमका प्रतिनिधि।मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बास्कीचक में गुरुवार की शाम पारिवारिक विवाद में 20 वर्षीय काजल कुमारी ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। महिला ने क्यों जान दी है, यह अभी तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन पारिवारिक वजह सामने आ रही है। शाम को गांव के चौकीदार से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर घरवालों से पूछताछ की। मृतका के पति बुलेश माहता ने पुलिस को बताया कि घर के लोग अंदर ही थे, तभी महिला ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। उसका कहना है कि घर में ऐसी कोई बात नहीं हुई थी कि जिससे वह नाराज हो जाती। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी तक पारिवारिक विवाद ही सामने आ रहा है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...