अंबेडकर नगर, अगस्त 31 -- भीटी, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के महापारा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के चलते शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, पत्नी की हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक भीटी अमित कुमार पांडे ने बताया कि महापारा निवासी रामसूरत दलित शनिवार की सुबह घर के पास घास काट रहे थे। बगल में ही कुछ दूरी पर उनकी पत्नी पूजा (40) बर्तन धो रही थी। दोनों में घरेलू समस्याओं के लिए बातें हो रही थीं, इसी बीच किसी बात से उत्तेजित होकर राम सूरत ने अपनी पत्नी पूजा पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमला इतना जोरदार था कि पूजा के मुंह पर गंभीर चोटे आई हैं और जबड़ा कट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.