देवघर, दिसम्बर 7 -- देवघर, प्रतिनिधि। सारठ बाजार निवासी 34 वर्षीया महिला ने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। उससे महिला की स्थिति गंभीर हो गई। मामले की जानकारी होते ही परिजनों ने तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए वार्ड में भर्ती कर लिया गया। डॉक्टर ने बताया कि महिला को अस्पताल लाए जाने तक उसकी हालत नाजुक थी, लेकिन समय पर मिले उपचार से स्थिति थोड़ी स्थिर हुई है। डॉक्टर की टीम लगातार उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। कहा कि विषाक्त पदार्थ का प्रभाव अभी भी शरीर में दिख रहा है, इसलिए 24 घंटे बेहद महत्वपूर्ण रहेंगे। उधर, पीड़िता के परिजनों ने बताया कि घरेलू कलह और छोटे-छोटे पारिवारिक विवाद को लेकर अक्सर घर में तनाव का माहौल रहता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.