उन्नाव, नवम्बर 13 -- अचलगंज। शराब ठेका के पास मुंशी गोविंद प्रसाद यादव से किसी का कोई विवाद नहीं था। पुलिस की प्राथमिक जांच में यह बात स्पष्ट हुई। ऐसे में पारिवारिक विवाद और पुरानी रंजिश में हत्या होने की चर्चाएं रहीं। गोविंद प्रसाद यादव रोजाना शाम साढ़े छह बजे तक ठेका के रास्ते से होकर घर जाते थे। हमलावरों को सटीक जानकारी थी। जहां हत्या को अनजाम दिया गया। वहां पर आसपास कोई भी सीसीटीवी नहीं लगा है। वहीं, प्रत्यक्षदर्शी जरूर थे। पर कोई भी कुछ खुलकर बोलने को तैयार नहीं रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस की जांच-पड़ताल में सामने आया कि ठेके के पास मुंशी का किसी से कोई विवाद नहीं हुआ था। ऐसे में हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद और पुरानी रंजिश चर्चाओं में रही। बताया गया कि मुंशी के परिवार का गांव में कुछ लोगों से पुराना विवाद है। आएदिन गाली-गलौज व तनातन...