देवघर, दिसम्बर 10 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गिधनी गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट व छिनतई की को लेकर पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित राहुल महथा ने अपने छोटे भाई पवन महथा पर आरोप लगाया है कि रविवार को उसके काम पर जाने के दौरान पवन उसके कमरे में घुस गया और 12 हजार रुपए नकद, चांदी के जेवरात तथा सोने की कानबाली लेकर फरार हो गया। राहुल के अनुसार घर लौटने पर उसकी पत्नी ने चोरी की घटना की जानकारी दी। इसपर जब उसने अपने भाई से पूछताछ की, तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि उस दौरान पवन महथा के साथ अरुण महथा और रेणु देवी ने मिलकर राहुल के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन तत्काल इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार चल रहा है। संबंधित मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.