कौशाम्बी, सितम्बर 13 -- मंझनपुर, संवाददाता। पिपरी थाना क्षेत्र के लोकीपुर गांव की शर्मीला देवी पत्नी शनि पासी ने बताया कि शुक्रवार की शाम पारिवारिक बातों को लेकर पट्टीदार गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने आरोपी सुरेश, उसके बेटे सुग्गा, बहन पिंकी व गुड़िया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि घायल महिला का मेडिकल करा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.