बक्सर, फरवरी 13 -- पेज तीन के लिए ---- फोटो संख्या 30 कैप्शन - शुक्रवार को वरुना गांव में चाकू लगने से घायल होने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती महिला। बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। पारिवारिक विवाद में एक युवक ने अपनी भाभी को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। घटना औद्योगिक थाना के बरूना गांव में हुई। मिली जानकारी के मुताबिक बरूना निवासी रामप्रवेश चौहान और उसके छोटे भाई के बीच शुक्रवार को किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसी झगड़े में छोटे भाई ने उसकी पत्नी फूलकुमारी देवी पर चाकू से हमला दिया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। फिर फूलकुमारी देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...