बाराबंकी, जून 9 -- टिकैतनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम खजूरी में रविवार रात पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने कीटनाशक पदार्थ पी लिया लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। परिजनों ने उसे आनन-फानन सीएचसी टिकैतनगर में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। ग्राम खजूरी निवासी लल्लू की 45 वर्षीय पत्नी ननमता का रात करीब दस बजे किसी पारिवारिक बात को लेकर घर में विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर ननमता ने गुस्से में आकर घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। जैसे ही परिजनों को घटना की जानकारी हुई, वह तत्काल महिला को एंबुलेंस से सीएचसी० टिकैतनगर लेकर पहुंचे। सीएचसी में उस समय डा. विजय पटेल, डॉ. यूनुस खान व फार्मासिस्ट अश्वनी मिश्र आदि मौजूद थे। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसका उपचार शुरू किया गया। लगभग एक घंटे तक लगातार चले उपचार के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.