रामपुर, फरवरी 17 -- टांडा। पारिवारिक कलह में मंगलवार को युवक ने खुद को गोली मार ली। परिजन आनन फानन सीएचसी ले गए। घायल युवक को चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मुरादाबाद ले जाते घायल युवक की मौत हो गई है। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। नगर के मोहल्ला पड़ाव निवासी सईद उर्फ मास्टर (28) ट्रक चालक था। मंगलवार को करीब 11 बजे घर में किसी ग्रह क्लेश के चलते गोली मार ली। गोली लगने से युवक गंभीर अवस्था में घायल हो गया। आवाज होने पर घर के लोग घबरा गए और घायल युवक को आनन फानन सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने गंभीर हालत में घायल युवक को तुरंत हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन व अन्य लोग घायल को मुरादाबाद ले जा रहे थे कि उसने ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की अभी शादी नहीं हुई थी। सीओ क...