श्रावस्ती, अप्रैल 15 -- जमुनहा, संवाददाता। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेलागांव निवासी सलमा (35) पत्नी अयाज ने मंगलवार को पारिवारिक कलह के चलते विषाक्त पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाते ही महिला की हालत बिगड़ने लगी। जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। महिला के मायके पक्ष को खबर दी गई। मायका सोनवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मण नगर में स्थित है, जहां से सलमा का भाई सलमान अली पुत्र मोहम्मद उमर और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में सलमा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने अपने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल भिनगा के लिए रेफर कर दिया। महिला के परिजन लगातार उसकी स्थिति को लेकर चिंतित हैं। डॉक्टरों के अनुसार हालत नाजुक बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.