बांका, नवम्बर 25 -- कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। पारिवारिक कलह से तंग आकर दो अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं द्वारा कीटनाशक खाने का मामला सामने आया है। पहली घटना सोमवार रात को सुईया थाना क्षेत्र के पेसराहा गांव में घटी। जहां गांव के नीतीश यादव की पत्नी चांदनी देवी ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर कीटनाशक दवा खा लिया। रात में ही हालत बिगड़ने पर परिजन उसे रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे। जबकि दूसरी घटना मंगलवार को कटोरिया थाना क्षेत्र के बेलौनी गांव में हुई। जहां गांव के रोहित यादव की पत्नी बबीता देवी ने ससुरालवालों से हुए विवाद के बाद आहत होकर कीटनाशक दवा खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों महिलाओं का ईलाज डॉक्टर अमित महाजन द्वारा किया गया। डॉक्टर के अनुसार दोनों अब महिला खतरे से बाहर है।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.