आगरा, मई 12 -- जनपद में एक बार फिर उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। दिन पारा फिर 38 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तो लोग दोपहर के समय घरों में ही रहने को मजबूर हो गए हैं। शाम के समय तो गर्मी और अधिक लोगों को बेहाल किए हुए हैं। रविवार की सुबह से ही सूरज के तल्ख तेवरों ने लोगों को भीषण गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया था। दोपहर बाद तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तो बाजारों में खरीददारी करने आए लोग छांव की तलाश करते नजर आए। शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर लोग शीतल पेय पीते दिखे। शहर व कस्बों के बाजारों में तपनभरी गर्मी के बाद एक बार फिर सन्नाटा सा पसरने लगा है। वायुमंडल में आद्रता 38 डिग्री होने से लोगों को उमस की वजह से पसीना आ रहा है। न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस रहने से लोगों को रात के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। घरों व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.