कोडरमा, नवम्बर 15 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। नवसृजित प्राथमिक विद्यालय नावाडीह-2 हरिजन टोला में तैनात पारा शिक्षक पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने शुक्रवार को बीईइओ को आवेदन देकर मामले की जाँच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त पारा शिक्षक अक्सर शराब के नशे में विद्यालय पहुँचते हैं, जिससे छात्र-छात्राओं में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। इसके अलावा ग्रामीणों ने रसोइया चयन प्रक्रिया में भी मनमानी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पहले शांति देवी विद्यालय में रसोइया के रूप में कार्यरत थीं, लेकिन बिना सूचना और बिना बैठक किए उन्हें हटा दिया गया तथा उनकी बहू मुद्रिका देवी को रसोइया बना दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी विभाग को लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं...