रांची, मार्च 3 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। राजकीयकृत उत्क्रमित मवि बाजारटांड़ के सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) पुष्कर सिंह मुंडा की विधवा पत्नी शांति देवी को सोमवार को 60 हजार रुपये सहायता राशि सौंपी गई। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ और सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक संघ) द्वारा सहायता के तौर पर यह राशि सौंपी गई। मौके पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष इंद्रजीत बैठा, सहायक अध्यापक संघ के अध्यक्ष पुरन महली, सचिव अनिल कुमार महतो, रविंद्र कुमार, विद्यासागर महतो, कमला देवी, शिक्षक राजेंद्र बेदिया, प्रदीप सिंह मुंडा, हरेकृष्ण महतो, मनोज सिंह मुंडा और योगेंद्र महतो आदि मौजूद थे। ज्ञात हो कि सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) पुष्कर सिंह मुंडा का 24 फरवरी को आकस्मिक निधन हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...