हरिद्वार, मई 25 -- धर्मनगरी में रविवार तड़के शुरू हुई बारिश के बाद दिन में लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस दौरान बादल छाए रहने के कारण धूप की चमक फीकी रही। इस कारण सुबह से शाम तक लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ। साथ ही हवा में हल्की ठंडक बनी रही। वहीं, बारिश के कारण रविवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड की गई। रविवार को धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा था। तापमान ने गिरावट और सुबह के समय बारिश पड़ने की वजह से दिन में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। पिछले दो दिनों से धर्मनगरी में गर्मी लोगों के पसीने निकाल रही थी। कभी उमस और कभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.