पलामू, दिसम्बर 8 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के पोखराहा स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज के पारा मेडिकल संस्थान में शैक्षणिक सत्र 2023-25 के अंतिम वर्ष की परीक्षा में 29 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज ही होम सेंटर बनाया गया है। इस सेंटर पर एमआर मेडिकल कॉलेज के पारा मेडिकल संस्थान के विद्यार्थियों के अलावा गढ़वा के आरोग्यम संस्थान के 19 विद्यार्थी, गढ़वा के वनांचल कॉलेज के 36 विद्यार्थी, विश्रामपुर के रामचंद्र चंद्रवंशी पारा मेडिकल कॉलेज से 33 विद्यार्थी और वंशीधर स्कूल ऑफ पारामेडिकल के 13 विद्यार्थी शामिल होंगे। मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज के पारा मेडिकल विभाग प्रभारी डॉ जितेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली गई है। 9 दिसंबर से प्रारंभ होकर परीक्षा 12 दिसंबर तक संचालित होगी। कुल 130 विद्यार्थियों क...