लखनऊ, दिसम्बर 3 -- शहर में अवैध डेयरियां मुसीबत का सबब बन गई हैं। शिकायत के आधार पर नगर निगम ने पारा के कई इलाकों में कार्रवाई की। इस दौरान 25 मवेशी जब्त कर कांजी हाउस भेजे गए। इस दौरान पशुपालकों से नगर निगम टीम की नोकझोंक भी हुई। कुछ महिलाओं ने पकड़े गए पशुओं को वाहन से उतारने का प्रयास किया। बुधवार को जोन-6 पारा थाना क्षेत्र में अवैध डे‍रियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया गया। विशेष अभियान के अंतर्गत पारा थाना अंतर्गत पिंक सिटी, गदियांना, स्थित अवैध डेरियों पर कार्रवाई हुई। अभियान के दौरान कुल 22 भैंस, 03 गाय जब्त की गईं, जिन्हें पीजीआई स्थित कांजी हाउस में निरुद्ध किया गया है। इन पशुओं को केवल निर्धारित जुर्माना जमा करने के पश...