फरीदाबाद, जनवरी 15 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता।स्मार्ट सिटी में करीब सप्ताह भर बाद गुरुवार सुबह एक बार फिर घना कोहरा छाया रहा। वहीं एक दिन की राहत के शीतलहर ने भी ठिठुरन बढ़ाई। कोहरा और शीतलहर से न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। तापमान छह से घटकर चार डिग्री पर पहुंच गया। वहीं कोहरे की वजह से सुबह जल्दी ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानियों का भी सामना पड़ा। हालांकि सुबह करीब 10 बजे मौसम साफ होने के बाद धूप निकल आई। इससे जिलेवासियों को ठंड से मामूली राहत मिली। स्मार्ट सिटी में एक सप्ताह से कोहरा नहीं होने और धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी थी। इससे जिलेवासियों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलने लगी थी। बुधवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम छह डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को कोहरा छाने से तापमान क्रमश: 16 और चार डिग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.