बगहा, अप्रैल 24 -- बेतिया, कार्यालय संवाददाता। चंपारण समेत उत्तर बिहार में भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। बीते तीन दिनों से गर्मी कहर ढा रही है। गुरुवार को पारा चढ़कर 41.1 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यह 19.4 डिग्री दर्ज किया है। बुधवार के अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम 25.6 डिग्री दर्ज किया गया था। डॉ. राजेंद्र केंद्रीय कृषि विवि, पूसा के मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि बिहार और पूर्वी भारत के ऊपरी वायुमंडल में गर्म हवा चल रही है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऐसा हुआ है। दो-तीन दिनों में तापमान 40 डिग्री के नीचे आने की उम्मीद है। चंपारण में अगले एक सप्ताह में तेज हवा के साथ पांच मिलीमीटर तक बारिश होने के अनुमान हैं। इस दौरान तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन उसके बाद फिर से बढ़ोत्...