बांका, अप्रैल 26 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। बांका जिले में गर्मी अपना कहर बरपा रही है। शुक्रवार को तापामन 40 डिग्री के पार रहा। शनिवार को भी भीषण गर्मी पड़ने की उम्मीद है। इधर मौसम विभाग के अनुसार लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। बीते कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी से जल्द ही राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, लेकिन रविवार से इसमें गिरावट आने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का कहना है कि रविवार से तापमान में कुछ कमी देखी जा सकती है, जिससे आम जनजीवन को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। इसके अलावा अगले सप्ताह हल्की बारिश की भी संभावना जताई जा रही है, जिससे मौसम और सुहावना हो सकता है। गर्मी से बेहाल लोग इस बदलाव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खासकर स्कूली बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.