मेरठ, अप्रैल 7 -- मेरठ। मेरठ में रविवार को भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी। दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है और यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चले गए हैं। अब सोमवार से तीन दिन तक मेरठ सहित वेस्ट यूपी में भीषण गर्मी और लू के आसार हैं। अगले 48 घंटे में धूलभरी आंधी की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मेरठ में दिन-रात का तापमान क्रमश: 37 एवं 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार को इस महीने का दूसरा सबसे अधिक और रात का सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार दिन-रात के तापमान सामान्य से क्रमश: 2.8 एवं 1.2 डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गए हैं। सोमवार से नौ अप्रैल तक भीषण गर्मी के साथ तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने के आसार हैं। सोमवार के बाद से तीन दिनों तक दिन में तेज धूलभरी लू भी चल सकती है। रात में भी गर्मी का असर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.