बांदा, फरवरी 12 -- बांदा। संवाददाता सुबह लेकर शाम तक के मौसम के उतार चढ़ाव से लोग बीमार हो रहे हैं। जिला अस्पताल में श्वांस रोगियों के अलावा पेट दर्द से पीड़ित मरीजो की संख्या बढ़ रही है। इससे पीड़ित 14 लोगो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मौसम विभाग लखनऊ के अनुसार एक सप्ताह के अंदर तीसरी बांदा का पारा प्रदेश भर में हाई स्तर पर पहुंच गया। गुरूवार को अधिकतम पारा 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन में चटक धूप और रात को मौसम सर्दीला होने की वजह से बीमारियां बढ़ रही हैं। सुबह अस्पताल खुलते ही पर्चा काउटर में मरीजो की भीड़ जमा हो जाती है। सर्दी जुकाम, बुखार के अलावा श्वास, पेट दर्द सीने में दर्द, निमाोनिया के मरीज बढ रहे हैं। डॉक्टर ह्दयेश पटेल का कहना है कि मौसमी परिवर्तन से बीमारिया बढ रही है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.