पूर्णिया, दिसम्बर 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मौसम में लगातार आ रहा बदलाव अब लोगों को महसूस होने लगा है। शुक्रवार की सुबह शहर ठिठुरन के साथ जागा। पछिया हवा की रफ्तार और सुबह से लगी कनकनी ने सिहरन बढ़ा दी। हालांकि धूप निकली, लेकिन गर्माहट न होने से ठंड का असर दिन भर बना रहा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 10.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो पिछले दिनों की तुलना में करीब दो डिग्री कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.5 और न्यूनतम 12.1 डिग्री था, जबकि बुधवार को पारा 26.4 और न्यूनतम 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। लगातार तीन दिनों से तापमान में हो रही गिरावट से सर्दी की दस्तक साफ दिखाई दे रही है। शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे आद्रता 73 प्रतिशत रही, जो शाम तक घटकर 71 प्रतिशत ...