महाराजगंज, अप्रैल 25 -- महराजगंज, निज संवाददाता। हर रोज बढ़ रहे तापमान से लोगों का स्वास्थ्य तेजी से प्रभावित हो रहा है। बहुत जल्द लोग डिहाइड्रेशन की चपेट में आ रहे हैं। इतना ही नहीं डायरिया और बुखार से भी पीड़ित हो जा रहे हैं। इसकी तस्दीक जिला अस्पताल पहुंचे मरीज कर रहे हैं। तीन दिन में बड़ी संख्या में डिहाइड्रेशन पीड़ित इलाज के लिए पहुंच चुके हैं। हीट वेव कक्ष में सात पीड़ितों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। मंगलवार से तापमान 40 प्लस डिग्री सेल्सियस हो गया है। गुरुवार को गर्मी चरम पर रही। हर दिन बढ़ रहे तापमान से शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) हो रही है। पानी की कमी से जूझ रहे सात पीड़ितों को जिला अस्पताल के हीट वेव कक्ष में भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है। इन पीड़ितों की शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए ड्रिप पर रखा गया है। इ...