सुपौल, अप्रैल 28 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच रविवार को जिले का मौसम अचानक से बदल गया। सुबह से ही तेज पुरवा हवा के साथ आसमान में बादलों की आवाजाही ने लोगों को ना सिर्फ गर्मी से राहत मिली बल्कि अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 6.8 डिग्री गिरावट के साथ 33 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम 2.1 डिग्री गिरावट के साथ 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था, लेकिन रविवार शाम तक बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के मुताबिक पूरब दिशा से 22 किमी की रफ्तार से चल रही हवा के सक्रिय होने और वातावरण में नमी बढ़ने से जिले के मौसम में बदलाव हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि 30 अप्रैल तक मौसम में बदलाव का असर दिखेगा। बूंदाबांदी की संभावना मौसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.