कानपुर, दिसम्बर 27 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में कोहरे व तापमान में गिरावट से फसलों को खासा नुकसान हो रहा है। फूल दे रही फसलों के साथ आलू में झुलसा रोग लगने के साथ ही पत्तेवाली फसलों में छेदक कीट का प्रकोप शुरू हो गया है। जबकि मटर, मिर्च, टमाटर आदि सब्जी की फसलों को नुकसान देख किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी हैं। कोहरे के साथ ही तापमान में गिरावट व कड़ाके की सर्दी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बदले मौसम में फसलों को नुकसान शुरू हो गया है। कोहरे के साथ पारा गिरने से जहां आलू में झुलसा रोग का प्रकोप शुरू हो गया है। वहीं सरसों के फूल झड़ने के साथ ही पालक सहित पत्तेवाली फसलों में छेदक कीटों का प्रकोप शुरू हो गया है। जबकि मटर, टमाटर, बैगन, गोभी धनियां आदि फसलें भी प्रभावित होने लगी हैं। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे...