रांची, अगस्त 30 -- रांची। ग्वालियर में आयोजित जूनियर एवं सब जूनियर राष्ट्रीय पारा एथलेटिक प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन से शुरुआत की है। पहले दिन शनिवार को झारखंड के छह खिलाड़ियों ने पदक जीते। रांची के रोहन राबिदस ने शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीता, जबकि रांची के ही सूर्यानज ने रजत पदक हासिल किया। रामगढ़ की राजनंदनी ने लॉन्ग जम्प में कांस्य और धनबाद के अरुण कुमार महतो ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक पर कब्जा किया। इसके अलावा दो अन्य पदक झारखंड को मिले। पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया की मेजबानी में प्रतियोगिता चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...