लखनऊ, जनवरी 6 -- पारा रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में तेजी आएगी। पारा-राजाजीपुरम के बीच जलालपुर रेलवे क्रासिंग पर स्पैन गर्डर रखने का काम सेतु निगम फरवरी से करने जा रहा है। इसके लिए डिजाइन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उधर, पारा की तरफ भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। जुलाई तक यह काम पूरा हो जाएगा। तब इस तरफ ब्रिज के हिस्से का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जलालपुर रेलवे क्रासिंग पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए राजाजीपुरम-पारा ओवरब्रिज निर्माण के लिए शासन से 02 नवंबर 2023 को स्वीकृति दी थी। सेतु निगम ने अक्तूबर 2024 में निर्माण कार्य शुरू किया। राजाजीपुरम की तरफ से शुरू किया गया निर्माण कार्य उस समय रुक गया जब पारा की तरफ भूमि अधिग्रहण को लेकर दिक्कत आने लगी। फिलहाल पारा की तरफ भूमि अधिग्रहण की दिशा में जिला प्रशासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.