पटना, फरवरी 13 -- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि सत्र 2023-24 के पारामेडिकल, नर्सिंग और फार्मेसी संकाय के डिप्लोमा कोर्स के संस्थानों में संबद्धन, छात्र-छात्राओं के पंजीयन और परीक्षा फॉर्म भरवाने की कार्रवाई की जा रही है। मार्च-अप्रैल महीने में परीक्षा आयोजित की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री शुक्रवार को मंजीत कुमार सिंह के सवाल पर सरकार का उत्तर रख रहे थे। उन्होंने कहा कि सत्र 2024-25 के लिए संस्थानों के संबद्धता/अवधि विस्तार की कार्रवाई चल रही है। सत्र 2023-24 के छात्र-छात्राओं के परीक्षाफल प्रकाशन के बाद सत्र 2024-25 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए संबंधित विश्वविद्यालय को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। मंत्री ने कहा कि कोर्स के संबंधन एवं परीक्षा का कार्य बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय को प्रदान करने संबंधी आदे...